पंजाब: अमृतसर के निरंकारी भवन में बम धमाका, 3 की मौत-10 घायल

अमृतसर के आदिवाल गांव में रविवार को बम धमाका हुआ है। अज्ञात बाइक सवार लोगों ने यहां निंरकारी भवन में बम फेंका, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 10 लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना को अंजाम देने के बाद से ही अज्ञात लोग फरार हो चुके हैं और पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस जगह-जगह पर छानवीन कर रही है, लेकिन अभी तक कोई क्लू हाथ नहीं लगा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निरंकारी भवन में हर रविवार प्रवचन सभा का आयोजन होता है और इस दौरान भारी भीड़ होती है। धमाका करीब 12 बजे के क़रीब हुआ जब दो युवकों ने मंच पर बम फेंक दिया। मौके पर अफरा तफरी मच गई और काफी लोगों को चोटें भी आईं। बहरहाल, हादसे में घायल हुए 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, घटना के बाद से ही दिल्ली सहित बाकी बॉर्डर एरियों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और हर बाहरी लोगों की जांच जारी है। याद रहे कि बीते दिनो पंजाब-जम्मू बॉर्डर पर कुछ लोग बंदूक की नोंक पर इनोवा लेकर पंजाब की ओर भाग निकले थे। मीडिया रिपोर्ट्स में इन्हें आतंकवादी बताया गया था और उनकी जांच लगातार जारी थी।

Samachar First

Recent Posts

हिरासत में सोनम वांगचुक का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू, मचा सियासी घमासान, दिल्‍ली सीएम को मिलने से रोका

New Delhi/ Agencies: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और दिल्ली सीमा पर हिरासत में लिये गए…

1 hour ago

iPhone डिलीवरी के बाद कैश देने के बजाय कर दी डिलीवरी बॉय की हत्या

Allahbad/Agencies: उत्तर प्रदेश की राजधानी में 30 वर्षीय एक डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर…

2 hours ago

Boss बना रहे थे टार्गेट पूरा करने का दवाब, एरिया मैनेजर ने फंदे से लटककर दे दी जान

सुसाइड नोट पर उच्‍चाधिकारियों पर आरोप पत्‍नी की तरफ से दी शिकायत पर मामला दर्ज…

2 hours ago

हिमाचल पुलिस में कांस्‍टेबल नहीं अब कमांडो भर्ती, नवरात्र में लोक सेवा आयोग भर्ती जारी करेगा विज्ञापन

Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्‍टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…

4 hours ago

हिमाचल पुलिस में कांस्‍टेबल नहीं अब कमांडो भर्ती, नवरात्र में लोक सेवा आयोग जारी करेगा विज्ञापन

Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्‍टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…

4 hours ago

शिव सेना नेता और अभिनेता गोविंदा को लगी अपनी ही रिवॉल्वर से गोली, अस्पताल में भर्ती

New Delhi: बॉलीवुड एक्टर और शिव सेना लीडर गोविंदा अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में…

5 hours ago