मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला पर हमले की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दो से तीन अज्ञात हमलावरों ने उनपर फायरिंग की है। इस हमले में सिद्धू मूसेवाला की मौत हो गई है। जबकि उनके दो अन्य साथी घायल बताए जा रहे हैं। हमले के समय सिद्धू मूसेवाला थार गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। इसी बीच 3 हमलावरों ने उनपर 7 से 8 राउंड फायरिंग की है। इस हमले में सिद्धू मूसेवाला की मौके पर ही मौत हो गई ।
जबकि उनके दो अन्य साथी घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सिद्धू मूसेवाला पर ये हमला मानसा के जवाहरपुर गांव में हुआ है। वहीं, फायरिंग करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए हैं।
बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान सिद्धू मूसेवाला ने मानसा सीट से कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ा था, लेकिन चुनाव में वे हार गए थे। बीते रोज ही पंजाब की मान सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ली थी और आज उनपर ये जानलेवा हमला हो गया है।
वहीं, सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा वापस लेने और उनकी हत्या को लेकर पंजाब में अब सियासी घमासान भी शुरू हो गया है। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर पंजाब सरकार की लापरवाही करार दिया है। उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की लापरवाही से हुई है।
सिद्धू मूसेवाला पंजाब के एक मशहूर सिंगर थे। उन्होंने अब तक कई हिट गाने गाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में भी मुख्य भूमिका निभाई है।
पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…
Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…
Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…
पार्षद और भाजपा प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…
सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…
Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…