<p>जिला कांगड़ा के पठानकोट-मंडी NH पर नूरपुर में रविवार सुबह HRTC की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जानकारी के मुताबिक ये बस धर्मशाला से पठानकोट जा रही थी कि अचानक पास सड़क से नीचे पलट गई। लोगों ने बड़ी मुश्किल से घायलों को बस के अंदर से निकाला। इस हादसे में 20 से 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, घायलों को नूरपुर अस्पताल पहुंचाया गया है।</p>
<p>डॉक्टर्स के मुताबिक कई लोगों की हालत गंभीर है इसलिए कुछ घायलों को टांडा अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।</p>
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…