विजिलेंस ने रंगे हाथ धरा रिश्वतखोर ASI, काम की एवज में की थी 20 हजार की मांग

<p>ऊना के गगरेट पुलिस थाना के तहत पड़ती दौलतपुर चौक पुलिस चौकी में तैनात एएसआई राजिंद्र पठानिया को विजिलेंस ऊना की टीम ने दस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरु कर दी है। इसकी पुष्टि विजिलेंस विभाग ऊना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र शर्मा ने की है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार विजिलेंस पुलिस ऊना की टीम को सूचना मिली कि दौलतपुर चौक पुलिस चौकी प्रभारी राजिंद्र पठानिया किसी व्यक्ति से कार्य करवाने की एवज में 20 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं। इसके बाद शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना विजिलेंस पुलिस ऊना को दी। सूचना मिलने पर विभाग ने एएसपी सागर चंद्र शर्मा की अगुवाई में गठित टीम ने दविश देकर पुलिस चौकी में तैनात एएसआई को रंगे हाथो दबोच लिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

2 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

2 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

3 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

3 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

4 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

4 hours ago