‘आश्रय काम का हिसाब मांग रहा है, तो उसमें क्या ग़लत है…’

<p>मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद विधायक अनिल शर्मा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री से सवाल किये हैं। अनिल शर्मा ने कहा कि जनता के लिए अच्छा होता अग़र मुख्यमंत्री मेरी चिंता छोड़कर अपने सांसद के मुद्दों और उनके कामों को जनता के बीच बताते। मंडी का हर नागरिक मत का हक़दार है औऱ सांसद का काम कभी भी पूछ सकता है। लेकिन मुख्यमंत्री इस बात को तरजीह नहीं दे रहे है और मुझे डराने का काम कर रहे हैं।</p>

<p>अनिल शर्मा ने कहा कि डराने से किसी की जुबान को आप बंद नहीं कर सकते। जनता हिसाब मांग रही है और मुख्यमंत्री सांसद दोनों जनता को इसका हिसाब दें। आज जनता तुलना कर रही है की मुख्यमंत्री और सांसद ने मंडी के लिए क्या किया और जब पंडित सुखराम केंद्रीय मंत्री थे उन्होंने क्या किया। मंडी लोकसभा के लिए इन सबकी चर्चा होती है। आश्रय शर्मा अगर काम का हिसाब मांग रहा है तो इसमें गलत क्या है… सांसद को हिसाब देना चाहिए।</p>

<p>उन्होंने कहा कि मैंने राजनीति में कभी कोई ग़लत काम नहीं किया, इसलिए डरता भी नहीं हूं। न ही मुझे कोई सत्ता का मोह है। मुख्यमंत्री मुझे डराने के लिए जो राज कहने की बात कहते हैं वे जनता के बीच जाकर करें। साथ ही मुख्यमंत्री सांसद का काम भी ज़रूर गिनवाएं। जनता सब जानती है कि मुख्यमंत्री के सहारे से चुनाव लड़ा जा रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

6 mins ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

33 mins ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

56 mins ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

1 hour ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

2 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

2 hours ago