क्राइम/हादसा

चंबा: 1 किलो से अधिक चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत चंबा पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने 1 किलो 142 ग्राम चरस के साथ तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। चरस के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान लालदीन निवासी गांव गुंडेल तहसील चुराह जिला चंबा के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने चंबा-तीसा मार्ग पर गुणु नाला के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान पुलिस ने वहां से पैदल जा रहे एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया और वहां से भागने का प्रयास करने लगा। इसपर पुलिस को उसपर शक हुआ और पुलिस ने उसका पीछा कर उसे धर दबोचा। जब पुलिस ने व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से 1 किलो 142 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चरस को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Samachar First

Recent Posts

05 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…

9 mins ago

लापरवाह एनएचएआइ की ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

10 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

10 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

10 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

10 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

10 hours ago