चंडीगढ़: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दो बहनों की गला रेतकर हत्या

<p>स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कड़ी सुरक्षा के बावजूद चंडीगढ़ में दो बहनों की हत्या कर दी गई। एक के पेट में चाकू से वार किया गया जबकि दूसरी बहन की गर्दन काटकर उसे मौत के घाट उतार दिय गया। घटना शहर के बीचोंबीच स्थित सेक्टर-22 में पेश आई है। दोनों बहने यहां पीजी में रह रही थीं जिनकी पहचान राजवंत और और मनप्रीत कौर निवासी अबोहर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। लड़कियों के परिजनों को इसकी सूचना भेज दी गई है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार दोनों बहनें जीरकपुर स्थित एक फैक्टरी में काम करती थीं। दोनों सेक्टर 22 के मकान नंबर 2598 में पिछले 4 सालों से बतौर पीजी रहती थी। गत देर रात उनके पीजी में कोई दाखिल हुआ और उसने दोनों की गला रेतकर हत्या कर दी। गला रेतने के साथ-साथ दोनों बहनों के शरीर पर तेजधार हथियार के काफी निशान हैं। सुबह परिजनों ने जब दोनों बहनों को बार-बार फोन किया तो उन्होंने उठाया नहीं। इसके बाद परिजनों ने चंडीगढ़ में रहने वाले अपने किसी रिश्तेदार को कॉल कर दोनों बहनों को देखने के लिए जाने के लिए कहा। जब वह रिश्तेदार उन्हें देखने के लिए पीजी गया तो दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था।</p>

<p>उसे कुछ शक हुआ। वह ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुआ तो वहां का माहौल देखकर वह घबरा गया। अंदर दोनों बहनों के शव लहूलुहान अवस्था में पड़े थे। चारों तरफ खून फैला हुआ था। तब जाकर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(4200).jpeg” style=”height:679px; width:540px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

भारत में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए केंद्रीय कानून जरूरी: शांता कुमार

Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…

4 hours ago

Himachal: सीएम सुक्खू ने ईवीएम पर उठाए सवाल, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…

4 hours ago

Sirmour News : तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से 26 वर्षीय युवती की मौत

Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…

4 hours ago

Baba Siddique murder: बाबा सिद्दीकी सुपुर्द-ए-खाक, लॉरेंस गैंग की सलमान खान को भी नहीं छोड़ेंगे की धमकी

Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…

4 hours ago

Himachal: रथयात्रा के साथ कुल्लू दशहरा उत्सव की भव्य शुरुआत

Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…

5 hours ago

Himachal: भगवान रघुनाथ की भव्य शोभायात्रा के साथ आज शुरू होगा दशहरा

International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…

13 hours ago