<p>जिला कांगड़ा के इंदौरा में दंपति से 9.86 ग्राम हेरोईन बरामद करने का मामला सामने आय़ा है। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन के दिशानिर्देश के अनुसार जिला कांगड़ा में नशे के खिलाफ छेड़े विशेष अभियान के तहत आज पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत पड़ते रांची मोड़ मे 9.86 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार एएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम के एएसआई कुलदीप चंद जब अपनी टीम सहित गश्त कर रहे थे तो इस दौरान एक बाइक नंबर (PB_35A_1175) पर पुलिस को दंपति की हरकतों पर शक हुआ और उसे रोक कर तलाशी ली गयी तो उनसे 9.86 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी दंपति पंजाब के रहने वाले है।</p>
<p>वहीं, एएसपी ने जानकारी देते हुए बताया की चिट्टे सहित पकड़े गए आरोपी की पहचान रणवीर कलसी पुत्र देसराज वासी नवीपुर जिला गुरदासपुर पंजाब और उसकी पत्नी ममता देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़ी गई नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाही अमल में लाई जा रही है।</p>
धर्मशाला, 07 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि मंगलवार को नामांकन…
शिमला: मुख्य संसदीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले के आनी में एक चुनावी जनसभा…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले के नीरथ में लूहरी जल विद्युत…
मंडी, 7मई: जिले के सरकाघाट की तहसील बल्दवाडा के स्पोर्ट्स क्लब बाहल्ड़ा कमेटी ने मई में…
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव व हिमाचल प्रभारी नीतू सोइन व प्रदेश महिला कांग्रेस…