<p>कांगड़ा बाई पास मार्ग पर एक प्रवासी महिला का शव बरामद हुआ है। यह शव ग्राम पंचायत जोगीपुर के तहत छोटी हलेड गांव में सड़क किनारे नाली में गिरा मिला है। मृतक महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।</p>
<p>मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा ने बताया कि पुलिस को सड़क किनारे नाली में महिला का शव होने की सूचना मिली थी। महिला प्रवासी है जिसकी शिनाख्त की जा रही है। यह भी सामने आया है कि महिला इसी क्षेत्र में रहती थी। प्रारम्भिक कारण ऊपर से गिरना लग रहा है लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है।</p>
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…