<p>जिला मुख्यालय कुल्लू में टापू के पास ब्यास नदी के बीचों-बीच फंसे एक महिला के शव को पुलिस और बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने महिला के शव को पत्थर में अटका हुआ देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी थी। इस पर पुलिस अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला।</p>
<p>जानकारी के अनुसार उक्त महिला ने टापू से करीब पांच सौ मीटर पहले बने गैमन ब्रिज से छलांग लगाई है। उसके बाद नदी में बहते हुए टापू के समीप पत्थर में अटक गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया जा रहा है।</p>
<p>एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि महिला कौन है, कहां की है और उसने नदी में छलांग क्यों लगाई इसकी छानबीन की जा रही है</p>
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…
Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…
विपल्व सकलानी Memorandum to CM: नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…