<p>हमीरपुर के अंतर्गत आले वाले भोरंज के पूर्व प्रधान बलवंत सिंह ठाकुर की सर्पदंश से मौत हो गई। बलवंत सिंह 44 साल पुत्र रूप सिंह निवासी चंबोह को 11 जून मंगलवार को देर शाम सांप ने डस लिया था। उस दिन वह शाम को अपने 13 साल के बेटे के साथ मंदिर में नई फसल का रोट चढ़ाने गए थे। जब वह घर लौट रहे थे तो रास्ते में सांप ने उन्हें डस दिया। इसके बाद वह और उनका बेटा दौड़े-दौड़े घर पहुंचे और परिजनों को बताया। परिजन उनको भोरंज के अस्पताल ले गए। भोरंज से उन्हें मेडिकल कालेज हमीरपुर रैफर कर दिया गया।</p>
<p>जब तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उन्हें हमीरपुर से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया। पीजीआई में वह दस दिन तक जिंदगी और मौत से जूझते रहे और शनिवार को बलवंत ने दम तोड़ दिया। बलवंत समाजसेवी थे और 2005 से 2010 तक चंबोह पंचायत के प्रधान बनकर उन्होंने लोगों की सेवा की है। वह हर वक्त लोगों की हर तरह की मदद करने के लिए तत्पर रहते थे। वर्तमान में वह भाजपा मंडल भोरंज के सचिव पद पर आसीन था। भोरंज भाजपा मंडल ने इनकी मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(3146).jpeg” style=”height:673px; width:450px” /></p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…