धर्मशाला: रिहायशी मकान में लगी आग, हुआ लाखों का नुकसान

<p>नगर निगम धर्मशाला के साथ सटे दाड़ी में रविवार को देर रात एक रिहायशी मकान में आग लग गई। इस आगजनी से लाखों का नुक्सान हो गया है। इस आगजनी का पता तब चला जब परिवार के लोग घर में सो रहे थे। पीड़ित ने बताय़ा कि 10-12 लाख रुपए के करीब का नुक्सान इस आगजनी की घटना में हुआ है। उन्होंने बताया कि अचानक से आग कैसे उनके घर में लगी इस बात की उन्हें भनक तक नहीं लगी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार हादसा तब हुआ जब पीड़ित परिवार अपने घर में सो रहे थे। पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि वे दाड़ी बाजार में रेडीमेड कपड़े की दुकान चलाते हैं और उन्होंने दुकान का सामान कुछ दिन पहले ही अपने घर में रखवाया था। उन्होंने बताया कि अचानक से लगी इस आग ने घर से अंदर रखे सारे सामान और दुकान के सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया। गनिमत यह रही कि इस आगजनी से किसी जान की हानी नहीं हुई है।</p>

<p>पीड़ित विजय कुमार और उनके परिवार को जब इस घटना का पता लगा तो उन्होंने अफरा-तफरी में आग बुझाने का काम शुरु कर दिया। इसी दौरान आसपास लगते घरों में सो रहे लोगों को आग बुझाने के लिए बुलाया। फायरब्रिगेड़ के पहुंचने के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक कमरों में पड़े कपड़े और बेड बॉक्स, टीवी, फ्रिज सब जलकर राख हो गए थे।</p>

Samachar First

Recent Posts

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

31 mins ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

6 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

7 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

7 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

7 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

8 hours ago