धर्मशाला के योल में गुरुवार को एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा योल आर्मी गेट के पास पेश आया है। हादसे में बस में सवार 3 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार हादसे के समय बस कांगड़ा से वाया धलूं होकर धर्मशाला जा रही थी। इसी बीच योल आर्मी गेट के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे के समय बस में करीब 20 यात्री सवार थे जिनमें से 3 को हल्की चोटे आई हैं।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों को बस से बाहर निकाल और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…