<p>शुक्रवार को राजस्थान में 199 सीटों पर वोटिंग संपन्न हुई। वोटिंग के दौरान फतेहपुर शेखावटी में दो गुटों में झड़प हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिसबल तैनात किया गया। कुछ जगह पर पत्थरबाजी होने की भी खबरें हैं।</p>
<p>जानकारी के मुताबिक, सीकर के फतेहपुर शेखावटी में आज सुभाष स्कूल में बनाए गए वोटिंग सेंटर में मतदान के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई। इस दौरान लोगों ने जमकर उपद्रव मचाया। इस दौरान कुछ गाड़ियों में आग लगा दी गई और तोड़फोड़ की गई। झगड़े के दौरान एक व्यक्ति को भी चोट आई है।</p>
<p>इस दौरान करीब 30 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा। बाद में उपद्रवियों को पुलिस ने वहां से खदेड़ा और मतदान को शुरु करवाया। इसके अलावा सीकर के नगर परिषद के पास झगड़ा हुआ। इसमें दो लोगों को चोट आई है।</p>
पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…
Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…
Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…
पार्षद और भाजपा प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…
सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…
Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…