<p>जम्मू के एक स्कूल परिसर से लापता हुआ 11वीं का एक छात्र हिमाचल प्रदेश में मिला गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सैनिक स्कूल नगरोटा के अध्यापक संदीप कुमार ने पांच अक्तूबर को थाने में छात्र आलोक शर्मा के चार अक्तूबर को स्कूल परिसर से लापता हो जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधिकारी भूषण सिंह मनहास ने बताया कि पुलिस लड़के के फेसबुक अकाउंट से मिली जानकारी के आधार पर चंडीगढ़ पहुंची थी।</p>
<p>लड़के द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे फोन से उसके अमृतसर में होने का पता चला। अधिकारी ने बताया कि बाद में लड़का हिमाचल प्रदेश चला गया और इसके बाद लापता उसके डलहौजी में होने का पता चला, जहां वह नौकरी की तलाश कर रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने डलहौजी पहुंच लड़के का पता लगाया। लड़के को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया है।</p>
मुख्य बिंदु बायोडीजल उत्पादन: सुशील वैष्णव के नेतृत्व वाली फर्म द्वारा सोलन में तेल…
CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…