शिमला: माल रोड में रात 3.15 बजे वुडलैंड की दुकान आग की चपेट में आ गई। दुकान के मैनेजर का दावा है कि हादसे में 2.5 लाख के जूते जल कर राख हो गए हैं।
आग के लगते ही फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के 2 टेंडर मौके पर पहुंच गए। आग पर काबू पाने के लिए बालूगंज और छोटा शिमला से भी एक-एक फायर टेंडर मंगवाना पड़ा। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग की लपटों पर काबू पा लिया गया। वुडलैंड की दुकान के मैनेजर मदन लाल भी मौके पर मौजूद थे।
नुकसान का आंकलन सम्बंधित विभाग द्वारा किया जा रहा है। वहीं, आग लगने के कारण की जांच हो रही है। संबंधित विभाग ने शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना जताई है। आपको बता दें कि हाल में मॉल रोड के एक रेस्टोरेंट में आग लगी थी। तब भी समय पर आग पर काबू पाया लिया गया था।
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…