खाद्य आपूर्ति विभाग के शिमला दफ्तर में लगी आग, 1 लाख के नुकसान का अनुमान

<p>शिमला के एसडीए कंपलेक्स कुसुम्पटी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के दफ्तर में आगजनी का मामला सामने आया है। इस घटना में एक कंप्यूटर, सीलिंग, कुर्सी और टेबल पूरी तरह से जल गया है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई कि दफ्तर में आग लग गई है जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू में किया।</p>

<p>जानकारी के अनुसार अग्निशमन विभाग शिमला के फायर ऑफिसर धर्म चंद शर्मा ने बताया कि आगजनी में करीब 1 लाख की संपत्ति के जलने का अनुमान लगाया गया है। आगजनी के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।</p>

<p>बताया जा रहा है कि कंप्यूटर के जलने से उसमें मौजूद कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी जलकर राख हो गए हैं। दफ्तर में आग कैसे लगी ये अभी तक पता नहीं चल पाया है है। कहीं किसी ने जानबूझकर कर रिकॉर्ड जलाने के लिए ही आग तो नहीं लगाई यह सब जांच का विषय है।</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

13 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

14 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

14 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

14 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

14 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

14 hours ago