ऊना के भलोह गांव में एक अधेड़ का गला सड़ा शव पेड़ से लगे फंदे पर लटका मिला है। शव इतना गल-सड़ चुका है कि उसकी गर्दन फंदे पर करीब सात फुट ऊपर लटकी है, जबकि धड़ नीचे जमीन पर गिर चुका है। शव पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान भलोह निवासी (52)अशोक कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रीजनल अस्पताल पहुंचा दिया है। घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि लंबे अरसे से बीमार चल रहा अशोक पलंबर का काम करता था। इसी बीच 2 अगस्त को वह अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने इसके संबंध में थाना सदर में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। मिली जानकारी के मुताबिक भलोह के कुछ लोगों ने वीरवार सुबह जंगल में एक पेड़ लगे फंदे पर लटकी गली-सड़ी दर्जन और नीचे गिरा क्षत-विक्षत शव देखा। उन्होंने फौरन मामले की जानकारी ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच शव की जांच शुरू कर दी। मृतक द्वारा पहने कपड़ों में पर्स और कुछ अन्य कागजात मिले। जिनके आधार पर उसकी पहचान अशोक कुमार के रूप में की गई।

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…