<p>शिमला के ढली स्थित वन विभाग के कार्यालय में संदिग्ध हालात में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कर्मचारी का शव शुक्रवार सुबह फॉरेस्ट रेंज कार्यालय के कमरे में एक कोने से बरामद हुआ। मृतक की पहचान सिरमौर जिले के ददाहू गांव विद्या रत्न (56) के रूप में हुई है। </p>
<p>शुक्रवार सुबह जैसे ही कार्यालय के कर्मचारी पहुंचे, तो फॉरेस्ट रेंज का कमरा बंद था। कमरे में अंदर से लॉक लगा था। इस पर उन्होंने स्टाफ के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और फिर कुंडियां तोड़कर दरवाजा खोला गया। जब अंदर देखा तो चौकीदार विद्या रत्न का शव कमरे के कोने में पड़ा हुआ था।</p>
<p>विद्या रत्न शिमला में ही किराए के आवास में रहता था। एएसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि फॉरेस्ट रेंज ऑफिस में चौकीदार का शव बरामद हुआ है। वह बीती रात कार्यालय में ड्यूटी पर था। शव को पोस्टमार्टम के लिए IGMC भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।</p>
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…