घुमारवीं: होमगार्ड से पकड़ी नशीली दवाओं की खेप

<p>घुमारवीं पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध छेड़े गए अभियान के तहत चैकिंग के दौरान कोठी पंचायत के पन्याला में होमगार्ड से नशीली दवा की खेप पकड़ी गई है। यह होमगार्ड स्कूटी पर घुमारवीं की तरफ ड्यूटी पर आ रहा था तो पन्याला के पास पुलिस थाना घुमारवीं के थाना प्रभारी शेर सिंह की अगुवाई में नाका लगाया गया था। कुठेड़ा की तरफ से आ रहे होमगार्ड को तलाशी के लिए रोका तो स्कूटी की डिक्की से 55 बोतल कोडियन सिरप बरामद की गई है। होमगार्ड फायर बिग्रेड के कार्यालय घुमारवीं में सेवाएं दे रहा है।</p>

<p>होमगार्ड की पहचान प्यारे लाल गांव मसौर मोड़ के रूप में हुई है। पुलिस को कई दिन से इसकी शिकायत मिल रही थी कि होमगार्ड गलत गतिविधियों में शामिल है। इस होमगार्ड को पहले भी पुलिस ने दवा के साथ पकड़ा था। पुलिस ने होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, DSP राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि NDPC एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई की जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

17 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

17 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

17 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

17 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

24 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

24 hours ago