<p>सरबरी नदी में पत्थरों के बीच फंसी एक बच्ची को कुछ महिलाओं ने निकाला। महिलाओं ने देखा कि मासूम की सांसें चल रही थी, इस पर तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया गया। बच्ची ने अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। अभी तक बच्ची की शिनाख्त नहीं हो पाई है।</p>
<p>जानकारी के मुताबिक कुल्लू नगर परिषद के वार्ड नंबर 7 में स्वच्छता अभियान चल रहा था, तो उस दौरान सफाई अभियान को अंजाम दे रही महिलाओं ने एक बच्ची को सरबरी नदी में एक पत्थर के बीच फंसे हुए देखा। महिलाओं और वहां मौजूद अन्य लोगों ने नदी से बाहर निकाला। महिलाओं ने बताया कि उस समय मासूम की सांसें चल रही थी, जिसके चलते उन्होंने अपनी गाड़ी में ही उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, उपचार के दौरान कुछ देर बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया।</p>
<p>बच्ची की पहचान नहीं हो पाई है और न ही किसी ने अपनी बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मासूम का इस तरह नदी में मिलना कई सवालों को जन्म दे रहा है। उधर, पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल के डेड हाउस में रख दिया है।</p>
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…