ग्रेटर नोएडा: चलती कार में लगी आग, जिंदा जला हिमाचल का इंजीनियर

<p>ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में एक चलती कार आग के गोले में तब्दील हो गई। इस हादसे में कार सवार इंजीनियर जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान पवन कुमार निवासी हिमाचल प्रदेश (चंबा) के रूप में हुई है। पवन नोएडा में ब्रिज ग्लोबल कंपनी में काम करता था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।</p>

<p>घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल फायर टेंडर को बुलाया। इसके साथ एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि डीपीएस सोसायटी के पास किसी गाड़ी में आग लगी है। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। तब पता चला कि जलती गाड़ी में कोई व्यक्ति बैठा हुआ है। उन्होंने कहा कि गाड़ी के नंबर से मालिक की डिटेल्स मिली।</p>

<p>अधिकारी ने बताया कि हादसे में मारे जाने वाले शख्स का नाम पवन है और वो मूलतः चंबा हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। वर्तमान में थाना कासना के कैसिया स्टेट सोसाइटी में रह रहा था। पवन नोएडा की ब्रिज ग्लोबल कंपनी में काम करता था।</p>

<p>&nbsp;पवन की नाइट शिफ्ट चल रही थी जिसे खत्म करके यह सुबह 5:30 बजे वापस लौट रहा था कि तभी उसकी सोसाइटी से लगभग आधा किलोमीटर पहले उसकी गाड़ी में आग लग गई। सबकुछ इतनी तेजी में हुआ कि आग लगने के बाद वह गाड़ी से नहीं निकल पाया और जल कर उसकी भी मौत हो गई।</p>

Samachar First

Recent Posts

बांग्लादेश का कूटनीतिक फेरबदल: भारत से उच्चायुक्त समेत छह राजनयिकों की वापसी

  New Delhi, Agencies: बांग्लादेश ने भारत में अपने उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान को अचानक वापस…

2 hours ago

कंगना ने फिर साधा निशाना: “हमारे पड़ोसी राज्य से आ रही हैं बर्बादी की चीजें”

  Shimla/Mandi : सांसद व अभिनेत्री कंगना इन दिनों मंडी के दौरे पर हैं। अपने…

2 hours ago

घटस्थापना पर 3 शुभ योग: जानें नवरात्रि का महत्व

  Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…

3 hours ago

रुपया 11 पैसे गिरा, 83.93 डॉलर पर पहुंचा

  Mumbai/Agencies: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते…

4 hours ago

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

21 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

21 hours ago