पालमपुर: शादी से पहले दुल्हा फरार, दुल्हन करती रही इंतजार

<p>दुल्हन घर में बारात का इंतजार करती रही और दूल्हा फरार हो गया। मामला जयसिंहपुर उपमंडल के डलू गांव का है। बारात 30 नवंबर को परौर के साथ लगते बल्लाह गांव के कविश कुमार पुत्र पंजाब सिंह घर जानी थी लेकिन दूल्हा इससे पहले ही फरार हो गया। आरोपी दुल्हा सरकारी क्लर्क बताया जा रहा है। लड़की वालों ने थाना लंबागांव में&nbsp; इसको लेकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवा दिया है।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक 30 नवंबर को बारात वाले दिन से पहले रीति रिवाजों के अनुसार लड़के पक्ष की ओर से आने वाले समूहत लेकर कोई नहीं पहुंचा। जब लड़की के परिजनों ने लड़के के गांव में संपर्क किया तो उन्हें पता चला कि वहां तो शादी की कोई तैयारी ही नहीं की है। लड़की के परिजन और रिश्तेदार स्वयं दूल्हे के घर पहुंचे तो वे भी हक्के-बक्के रह गए। यहां शादी का कोई माहौल नहीं था। बाद में लड़की पक्ष के लोग उस स्कूल में भी गए जहां लड़का नौकरी करता था लेकिन दूल्हा वहां से भी फरार हो गया था।</p>

<p>लंबागांव पुलिस के एएसआइ नंदलाल ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। एएसआइ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

3 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

4 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

4 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

6 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

6 hours ago