हमीरपुर: नशे में चूर हुए एक व्यक्ति ने एक पुलिसकर्मी के साथ-साथ एक युवक पर किया हमला, गिरफ्तार

<p>शराब के नशे में चूर हुए एक व्यक्ति ने एक पुलिसकर्मी के साथ-साथ एक युवक को तेजधार हथियार से घायल कर दिया। शाम करीब 6:00 बजे घटित हुई इस घटना से पूरे सुजानपुर शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। नशे में चूर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।</p>

<p>बताते चलें कि सुजानपुर ग्राउंड में शाम को एक व्यक्ति तिलक राज निवासी बाजाहर पंचायत सचुही ने एकाएक लोगों को गाली गलौज करना शुरू कर दिया। सार्वजनिक स्थान पर लोगों को गालियां निकालता देख कुछ युवक उसे ऐसा ना करने को कहने लगे और देखते ही देखते उस स्थान पर भीड़ इकट्ठा होने शुरू हो गई। लेकिन जब यह युवक आपे से बाहर होने लगा तो वहां पर घूम रही सुजानपुर पुलिस के दो कर्मी मौके पर पहुंचे और उस युवक को स्थानीय युवकों की सहायता से पकड़ने का कार्य किया गया। उस नशे में चूर हुए युवक ने अपने बैग से तेज धार वाला एक हथियार निकाला और पकड़ने के आए पुलिस कर्मियों और स्थानीय युवकों पर हमला बोल दिया।</p>

<p>इस हमले में सुजानपुर पुलिस का एक कर्मी और सुजानपुर का एक युवक उसे तेजधार हथियार की चपेट में आ गया। तेजधार हथियार से उनके हाथ में कट लग गया जिन्हें मौके पर ही सुजानपुर स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। इसी बीच सुजानपुर थाना से अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। बाद में नशे में चूर हुए उस युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना हाजिर किया है।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी श्याम लाल ने बताया शराब में चूर हुए एक व्यक्ति ने सार्वजनिक स्थान सुजानपुर मैदान में तेजधार हथियार से एक पुलिसकर्मी और एक स्थानीय युवक को घायल किया है। युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। युवक के पास से तेज धार हथियार भी बरामद हुआ है। युवक एक वाहन चालक बताया जा रहा है जिसका सुजानपुर पुलिस ने 2 दिन पहले ड्रिंक एंड ड्राइव का चालान किया था।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

3 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

3 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

4 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

6 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

6 hours ago