<p>घर से ड्यूटी जा रहे अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार (52) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अशोक कुमार सुबह करीब 9 बजे अपने घर से धनेटा क्षेत्र में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इस दौरान अचानक बसारल गांव के पास उन्होंने अपना वाहन सड़क किनारे खड़ा किया और बेहोश हो गए। लोगों ने उन्हें सड़क किनारे पड़ा देखा तो इस बारे में उनके घर वालों को सूचित किया। सूचना मिलते ही परिजनों ने मौके पर पहुंचकर अशोक को नादौन अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।</p>
<p>अशोक कुमार अपने पीछे पत्नी एक बेटा और बेटी छोड़ गए हैं। पुलिस ने परिवार वालों के ब्यान भी लिए। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन नीरज राणा ने बताया कि अशोक कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर भेजा गया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है|</p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…