हमीरपुर: रसोई घर में घुसा तेंदुआ, खाना खा रहे दंपती पर किया हमला, ऐसे बचाई जान

<p>नादौन उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुतडियाल में एक घर के बाहर तेंदुए का बच्चा मृत पाया गया है। जानकारी के अनुसार, हमीरपुर के के पुतड़ियाल गांव में रात को एक रसोई घर तेंदुआ घुस गया। इस दौरान तेंदुए ने खाना खा रहे दंपती पर हमला कर दिया। बचाव में दंपति ने तेंदुए पर लकड़ी से वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।</p>

<p>गांव निवासी बलवंत कुमार ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि शनिवार को तेंदुए ने उसकी माता पर हमला करने का प्रयास किया। हमले के समय यह तेंदुआ कुछ घायल दिख रहा था। बलवंत ने बताया कि रात के समय जब वह अपने परिवार सहित घर की रसोई में खाना खा रहा था, तो उसने देखा कि यह तेंदुआ रसोई घर की ओर अंदर आ रहा था। बलवंत ने बताया कि उसे भगाने के लिए उसने तेंदुए पर डंडे से प्रहार किया, चोट लगते ही तेंदुआ घर से बाहर भाग गया। रविवार सुबह जब परिवार अपने दैनिक कार्य में लगा था तब किसी ने देखा कि घर के निकट ही तेंदुआ मृत पड़ा था। इसके बाद उसने उसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी।</p>

<p>पंचायत प्रधान की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने छानबीन करने के बाद नादौन पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंचकर वन परिक्षेत्र अधिकारी एसके ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही मामले की छानबीन की गई और पुलिस विभाग को सूचित किया गया। उन्होंने बताया कि मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम करवाकर उसकी देह को जला दिया गया है। थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। वहीं पता चला है कि तेंदुए के सिर व आंख पर चोट का निशान था। इस घटना को लेकर क्षेत्र भर में कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री बने उमर अब्दुल्ला

Srinagar/Agencies: नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के नेता उमर अब्दुल्ला ने आज जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के…

58 mins ago

Himachal: मस्जिद कमेटी ने वक्फ बोर्ड से मांगी अवैध मंजिलें गिराने की परमिशन

Sanjauli Mosque Issue: शिमला के संजौली मस्जिद  कमेटी के अध्यक्ष मुहम्द लतीफ ने वक्फ बोर्ड…

2 hours ago

नेशनल हाईवे 07 पर दुर्घटना: ट्रक और पिकअप की टक्कर में युवक की मौत

ccident Near Surajpur: देहरादून-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 07 पर सूरजपुर के पास एक भीषण हादसा हुआ,…

2 hours ago

शरद पूर्णिमा पर खीर बनाने की परंपरा का धार्मिक और वैज्ञानिक रहस्य

  Sharad Purnima Kheer:  हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा की रात का विशेष धार्मिक और…

2 hours ago

कुछ के लिए शानदार तो कुछ के लिए चुनौतियों भरा रहेगा आज का दिन

आज 16 अक्टूबर 2024 का राशिफल सभी राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है।…

3 hours ago

Himachal: शिमला में स्क्रब टायफस से दो महिलाओं की मौत

ScrubTyphus: आईजीएमसी शिमला में स्क्रब टायफस के कारण दो और मरीजों की मौत हो गई…

14 hours ago