हमीरपुर में दिन दिहाड़े 1 लाख की चोरी, पति- पत्नी थे ड्यूटी पर

<p>हमीरपुर ज़िला मुख्यालय के वयस्तम इलाक़े गांधी चौक के पास एक मकान से दिन दिहाड़े चोर 1 लाख रुपए उड़ा ले गये। घटना के समय पति पत्नी दोनों ड्यूटी पर थे। बताया जा रहा है कि 12 दिसम्बर को इनके बेटे की शादी है। शादी की ख़रीददारी के लिए यह धनराशि घर में रखी थी।</p>

<p>मौक़े पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई है। चोरी की यह घटना गुरुकुल मॉल के पास चंद्रशेखर शर्मा के निवास पर हुई है। घटना के समय वह राजकीय वरिष्ठ पाठशाला सुजानपुर में ड्यूटी दे रहे थे। वह यहां प्रिंसिपल तैनात हैं। चंद्रशेखर शर्मा की पत्नी भी खंड शिक्षा अधिकारी हमीरपुर के कार्यालय में अधीक्षक के पद पर नौकरी कर रही हैं।</p>

<p>घटना के बाद पति पत्नी दोनों सहमे हुए हैं। बेटे की शादी पूर्व चोरी की इस बड़ी घटना से दोनों ही कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा के अनुसार पुलिस मौक़े पर पहुंचकर जांच कर रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

14 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

14 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

14 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

14 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

14 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

14 hours ago