क्राइम/हादसा

हमीरपुर: ब्यास नदी में नहाने उतरे दो युवकों की डूबने से मौत

डेस्क।

हमीरपुर जिला के धौलासिद्ध के पास ब्यास नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दल बहादुर शाही (21) निवासी नेपाल और विमल रामपाली (20) निवासी नेपाल के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक सोमवार को जीहन पंचायत के साथ लगती ब्यास नहीं में नहाने उतरे थे। इस दौरान नदी में डूबने से दोनों की मौत हो गई। घटना के बारे में जानकारी लगते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना के बारे में अवगत करवाया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

23 mins ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

38 mins ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

50 mins ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

1 hour ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

2 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

2 hours ago