क्राइम/हादसा

हिमाचल: दादी के अंतिम संस्कार में जा रहे भाई-बहन की सड़क हादसे में मौत

सोलन जिला के कुनिहार में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां गंभरपुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर गंभर नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान दाड़लाघाट के कशलोग गांव के रहने वाले परीक्षित (32) और अंकिता (30) के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्मट के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार कार हादसे में मारे गये दोनों युवक युवती सगे भाई बहन थे। हादसे के समय दोनों कार में सवार होकर अपनी दादी के अंतिम संस्कार के लिए अपने घर दाड़लाघाट जा रहे थे। बीते रोज ही उनकी दादी की मौत हुई थी। उसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दोनों भाई बहन कार में सवार होकर चंडीगढ़ से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान दोपहर एक बजे के करीब उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गंभर पुल से नीचे लुढ़क गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago