हिमाचल

किडनी रोग पर नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर ने दी महत्त्वपूर्ण जानकारी, फोर्टिस में दे रहे सेवाएं

विश्व किडनी दिवस हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। इस अवसर पर फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में 10 मार्च विश्व किडनी दिवस के अवसर पर किडनी रोग की ओपीडी बिलकुल निःशुल्क रहेगी। इस फ्री ओपीडी का मकसद हमारे स्वास्थ्य के लिए किडनी के महत्त्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। क्योंकि 10 में से 1 व्यक्ति वैश्विक स्तर पर किडनी की बीमारी से प्रभावित है।

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के किडनी रोग स्पेशलिस्ट डॉ. कुलदीप कुमार ने किडनी रोग पर जानकारी देते हुए कहा कि किडनी की बीमारियां साइलेंट किलर हैं। प्रारंभिक क्रोनिक किडनी रोग के कोई संकेत या लक्षण नहीं हैं। गुर्दे की बीमारी की जांच के लिए रक्त और मूत्र परीक्षण का उपयोग किया जाता है।

मधुमेह और उच्च रक्तचाप क्रोनिक किडनी रोग (सीकेडी) के लिए प्रमुख कारण हैं। डॉ. कुलदीप ने कहा कि क्रोनिक किडनी रोग से बचने के लिए अपने खान-पान का पूरा ख्याल रखें। फास्ट फूड, ज्यादा तेल और मसालेदार चीजों का सेवन न करें। चीनी और नमक की मात्रा को नियंत्रित करें। रोजाना पर्याप्त पानी जरूर पीएं। पानी की कमी किडनी के फिल्टर सिस्टम पर बुरा असर डालती है, इसलिए लिक्विड इनटेक बनाए रखें और समय-समय पर अपनी जांच अवश्य करवाएं।

Manish Koul

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

18 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

19 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

19 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago