हिमाचल प्रदेश के चंबा में सड़क हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गई। हादसा चुराह क्षेत्र के तहत पड़ते चांजू-नकरोड मार्ग पर पेश आया है। हादसे के समय कार में एक ही व्यक्ति सवार था। मृतक की पहचान अंकुश पुत्र धर्म सिंह निवासी वार्ड नंबर 3, जेल रोड, जिला मंडी के तौर पर हुई है।
अंकुश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नकरोड़ में चिकित्सक के तौर पर कार्यरत था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम डॉक्टर अंकुश वैक्सीनेशन कैंप से वापस नकरोड़ की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में चमयाग कैंची मोड़ के समीप कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। गाड़ी गिरने की आवाज सुन ग्रामीणों मौके पर पहुंचे। लोगों ने घायल को गाड़ी से निकालकर तीसा अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…
Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…
विपल्व सकलानी Memorandum to CM: नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…
Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…