ऊना: मृत्यु पर अफ़सोस जताने जा रही महिला को कार चालक ने उड़ाया, मौत

<p>ऊना के साथ लोअर बसाल में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश में आया है। हादसे में अज्ञात वाहन ने 45 वर्षीय महिला को उड़ा दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान आशा रानी पत्नी वीर सिंह निवासी अंदौरा, अंब के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला का मायका लोअर बसाल में है और यहां वे किसी की मृत्यु पर अफ़सोस जताने के लिए आ रही थी।</p>

<p>वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बस स्टॉप से उतरने के बाद जब वह पैदल सड़क पर अपने मायके की ओर जा रही थी तो पीछे से अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में लहुलूहान हालत में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।</p>

<p>डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

31 mins ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

6 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

7 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

7 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

7 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

8 hours ago