<p>बिलासपुर के घुमारवीं में एक व्यक्ति की पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई है। व्यक्ति की पहचान 54 वर्षीय गज्जन सिंह पुत्र साध राम गांव ठनकरा घुमारवीं के रूप में हुई है।</p>
<p>स्थानीय लोगों के मुताबिक, गज्जन राम अपने पशुओं को चारा लाने के लिए घर से दूर अपनी ज़मीन में गया था। वापस लौटते वक़्त अचानक चील का पेड़ उनके ऊपर आ गिरा, जिससे उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बाद उसे देखा और पुलिस को इत्तला किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।</p>
<p>पंचायत उपप्रधान राजेंद्र ठाकुर ने प्रशासन से मांग की पीड़ित परिवार को तत्काल फ़ौरी राहत दी जाए। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि की है।</p>
<p> </p>
मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…
Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…
Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…
शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…
मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…
शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…