मंडी: जैक टूटने से ट्रॉली के नीचे दबा चालक, मौके पर मौत

<p>मंडी जिला के बल्ह की लुहाखर पंचायत के एक गांव ट्रैक्टर का जैक बैठने से चालक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर चालक अपने ही घर के पास भवन सामग्री उतारने लगा था कि इस दौरान जैक खराब हो गया। इसके बाद जब वह जैक को ठीक करने लगा तो अचानक जैक बैठ गया और वह ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई।</p>

<p>पुलिस चौकी प्रभारी मुंशी राम ने कहा कि पंचायत लुहाखर के गांव जोहर निवासी जगदीश चंद पुत्र बख्सी राम की इस घटना में मौके पर ही मौत हो गई है। उधर, उपतहसील रिवालसर के नायब तहसीलदार किशोर चंद ने कहा कि मृतक के परिवार को बतौर फौरी राहत 10,000 रुपए की राशि दी गई है। एसपी मंडी ने मामले की पुष्टि की है।</p>

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

15 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

15 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

15 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

15 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

15 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

1 day ago