नाबालिग लड़की को धमका कर दुष्कर्म कर रहा था युवक, मामला दर्ज

<p>पांवटा साहिब में एक नाबालिग लड़की दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने एक नाबालिग लड़की को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। मामला उपमंडल के तहत राजबन पुलिस चौकी में दर्ज हुआ है, जिसमें लड़की की मां ने सतौन निवासी युवक कमल वालिया पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।</p>

<p>पुलिस के मुताबिक, नाबालिग की मां ने पुलिस चौकी राजबन में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि जब उसकी बेटी स्कूल पढ़ने जाती थी, तो एक छात्र उसका लगातार पीछा करके उसे परेशान करता था। जब कोई अन्य लड़का उनकी बेटी से बात करे तो वे उसे भी नशे की हालत में पीट देता था। उसके बाद बदमाश युवक की मां को खबर की गई, लेकिन फिर भी वे बाज नहीं आया। अंत में युवक की मां ने लड़की की मां को विवाह के प्रस्ताव रखा तो उन्होंने कहा कि जब ये शादी के लायक हो जाएगी तो उसका विवाह आपके बेटे से करवा देंगे।</p>

<p>इन सब के बावजूद जब लड़की की मां को पता चला कि युवक ने डरा-धमकाकर लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म किया है तो उसने पुलिस की मदद लेनी चाही। लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी प्रमोद चौहान ने की है।</p>

Samachar First

Recent Posts

आईएचएम के फ्रेशर्स समारोह में मोहित को मिला मिस्टर फ्रेशर का खिताब

  Hamirpur: होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर के नए विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को फ्रेशर्स…

2 mins ago

अपने भवनों के विद्युत लोड को अपडेट करवाएं सभी उपभोक्ता

  Hamirpur: सभी उपभोक्ताओं को अपने भवनों के विद्युत लोड को नियमित रूप से अपडेट…

6 mins ago

स्वस्थ जीवनशैली से किशोर तनाव कम करें

  सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगेहड़ा और सुजानपुर में आयोजित किए गए तनाव प्रबंधन शिविर Hamirpur:महिला…

12 mins ago

शिमला सचिवालय के बाहर गरजे शिक्षित बेरोजगार

  सरकार को याद दिलाई रोजगार देने की गारंटी आउटसोर्स पर हो रही भर्तियों का…

17 mins ago

बड़े उद्योगों के लिए बिजली सब्सिडी समाप्त: जानें किन्हें मिलेगी राहत

22केवी तक के छोटे उद्योगों को जारी रहेगी राहत इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में भी 6.5 फीसदी…

24 mins ago

हिमाचल कैबिनेट की बैठक में 180 पदों पर भर्ती को मंजूरी, दो भर्ती परिणाम भी होंगे जारी

  Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक…

33 mins ago