क्राइम/हादसा

फिर शर्मसार हुआ हिमाचल, 4 युवकों ने नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर किया दुष्कर्म

देवभूमि हिमाचल में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में 4 युवकों ने 17 साल की नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खालाफ मामला दर्ज कर चांज शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता ने लंबागांव पुलिस थाना में उसके साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पहले वे अपने रिश्तेदार के घर गई थी जहां उसकी मुलाकात दो युवकों के साथ हुई। दोनों युवकों ने बहला-फुसलाकर उसे अपनी बातों में फंसा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं युवकों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया।

युवती ने बताया कि घटना के दो दिन बाद उसे अज्ञात नंबर से फोन आया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे कांगड़ा आने को कहा। युवती वीडियो वायरल होने के डर से कांगड़ा चली गई जहां उसकी दो अन्य युवकों के साथ मुलाकात हुई। दोनों युवक उसे ज्वालामुखी ले गए जहां उन्होंने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

शाम को युवती ने घर लौटकर परिजनों को इस सारी घटना से अवगत करवाया। युवकी की बात सुनकर परिजनों ने पीड़िता के साथ जाकर पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 4 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रवासी युवक ने 4 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

वहीं, दुष्कर्म का एक अन्य मामला शिमला के ठियोग से सामने आया है। जहां एक प्रवासी युवक जिसकी उम्र करीब 30 साल है ने नेपाली मूल की 4 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबकि आरोपी युवक बच्ची के पड़ोस में ही रहता है। घटना 18 सितंबर की है।

परिजनों के मुताबिक आरोपी ने बच्ची को कमरे के बाहर अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुन परिवार के सदस्य वहां पहुंचे और आरोपी को दुष्कर्म करते रंगे हाथ पकड़ा। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

3 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

3 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

10 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

10 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

10 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

10 hours ago