क्राइम/हादसा

हिमाचल: सेब बागवानों के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला मास्टमांइड मुंबई से गिरफ्तार

सेब बागवानों से धोखाधड़ी के मामले में हिमाचल प्रदेश की एसआईटी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसआईटी ने बागवानों और बैंकों का आठ से 10 करोड़ रुपये डकारने वाले आढ़ती को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। यह कई मामलों उद्घोषित अपराधी है। करीब 150 सिविल सूट में वांछित है। आरोपित का नाम संदीप मेहता उर्फ सैंडी है। सैंडी ऊपरी शिमला के मंढोल गांव का रहने वाला है। आरोपी को गिरफ्तार कर सोलन लाया गया है।

एसआईटी ने मुंबई पुलिस की मदद से इसे काबू किया गया। पिछले दिनों भी एसआईटी की टीम गिरफ्तारी वारंट लेकर मुंबई गई थी। तब ठिकाना बदल दिया था। चार-पांच दिन से सीआइडी की टीम ने कई ठिकानों पर नजर रखी। एसआईटी पुलिस को साथ लेकर असली ठिकाने तक पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट लिया गया था, इसलिए ट्रांजिट रिमांड लेने की जरूरत नहीं पड़ी।

आरोपित पिछले 3-4 साल से मुंबई में रह रहा था। पुलिस, एसआईटी से बचने के लिए ठिकाने बदलता रहता था। एसआईटी ने 2018 में शिमला में 25 बागवानों की शिकायतों पर केस दर्ज किया था। इनका करोड़ों रुपये का सेब का पैसा हड़प कर गया था। वह आढ़त सोलन और परवाणु में करता था। बागवानों के चार करोड़ रुपये की अदायगी नहीं की।

आरोपित ने कई आढ़तियों को भी चूना लगाया। कई बैंकों से कर्ज लिया। इन बैंकों का कर्ज भी वापस नहीं लौटाया। ज्यादातर बैंक सोलन के हैं। आरोपित को कई कोर्ट से अधघोषित अपराधी घोषित किया हुआ है। यह शिमला और सोलन के कोर्ट हैं। इनमें इसके खिलाफ सिविल सूट के केस चल रहे हैं।

Samachar First

Recent Posts

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

17 mins ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

2 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

2 hours ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

2 hours ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

2 hours ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

3 hours ago