क्राइम/हादसा

हरिद्वार से आ रही HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक को आई गंभीर चोटें

डेस्क। हिमाचल पथ परिवहन निगम केलंग डिपो की बस देर रात हादसे का शिकार हो गई। बस हरिद्वार-चंडीगढ़-केलंग जा रही थी पांवटा साहिब के पास एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में बस चालक को काफी चोटें लगी हैं, जबकि कुछ यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना पांवटा साहिब के अग्रसेन चौक पर हुई जहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने बस चालक को तुरंत पांवटा अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन डिपो ने अपनी बस भेजकर हरिद्वार से आ रहे यात्रियों को चंडीगढ़ तक भेजा। चंडीगढ़ से तीसरी बस में यात्रियों को केलंग रवाना किया गया।

हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव बिष्ट ने बताया कि जैसे ही पांवटा साहिब में एचआरटीसी की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। नाहन से अपनी बस मौके पर भेजकर यात्रियों को चंडीगढ़ भिजवाया गया। उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया ड्राइवर और कंडक्टर की शिकायत पर बस को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही फरार हुए ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Manish Koul

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

13 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

13 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

13 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

13 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

13 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

16 hours ago