इंडिया

50 पैसे प्रति किलो में बिका किसानों का प्याज़, आपकी थाली में कितनी है कीमत?

डेस्क। देश में इन दिनों प्याज़ की पैदावार काफी उच्च स्तर पर है। ऐसे में प्याज़ के प्रमुख उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में किसानों का प्याज मात्र 50 से 75 पैसे प्रति किलो के हिसाब से मंडियों में बिक रहा है। आलम ये है कि यही प्याज राज्य और बाकी राज्य के बाजारों में 20 से 30 रुपये किलो के हिसाब से आसानी से बिक रहा है। कई ऊपरी राज्यों में प्याज़ के भाव 40 रुपये तक भी हैं। लेकिन बात किसानों की हो तो उन्हें सिर्फ प्याज के 50 से 75 पैसे प्रति किलो ही मिल रहे हैं। ये हालात महाराष्ट्र की मंडियों के हैं जो किसानों की परेशानी बढ़ा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य की सबसे बड़ी मंडी नासिक में प्याज की कीमत 50 रुपये प्रति किलों के हिसाब हो रही है। इस पर किसानों ने कहा कि राज्य में प्याज़ की कीमतें लगातार घट रही है। प्याज को मुफ्त बांटने या फेंकने पर मजबूर हो चुके हैं क्योंकि इस भाव से तो किराया भाड़ा भी नहीं निकल रहा है। महाराष्ट्र राज्य प्याज़ उत्पादक संगठन रास्ता रोको आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन किसानों को कोई राहत मिलती नज़र नहीं आ रही है। बड़ी बात ये है कि इन कीमतों का असर सिर्फ और सिर्फ किसानों पर ही पड़ रहा है।

देश में प्याज़ के दामों की बात की जाए तो ये प्याज़ के दामों का सबसे निचला स्तर मालूम पड़ता है। अगर बात किसानों की लागत की हो तो जो दाम उन्हें मिल रहे हैं वे प्रति किलो के हिसाब से काफी कम है। क्योंकि ये प्याज बाजारों में 30 रुपये किलो तक आसानी से बिक रहा है। यानी साफ तौर पर कहें तो यहां सारा मुनाफा मंडियों वाले या बीच के ठेकेदार उठा रहे हैं। किसानों को अपनी फसल को औने पौने दामों पर बेचकर गुजारा करना पड़ रहा है। अगर सरकारी सिस्टम ठीक होता तो आज किसानों को अपने प्याज़ की फसल इतने कम दाम पर न बेचनी पड़ती।

Manish Koul

Recent Posts

10वीं की परीक्षा में भी लड़कियों का रहा दबदबा, 74.61% रहा परिणाम.

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने दसवीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा…

14 mins ago

सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत, एक घायल

हिमाचल प्रदेश में हर दिन बढ़ रहे सड़क हादसे चिंता का विषय है। अब ताजा…

20 mins ago

देहरा की पंचायत नौशहरा के सेना के जवान की मौत

हिमाचल के जिला कांगड़ा के उपमंडल देहरा की पंचायत नौशहरा से सेना के जवान मनीष…

23 mins ago

चुनाव में जैसे भाषण दे रहे मोदी, वह देश की एकता के लिए खतरा : प्रेम

हिमाचल कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेम कौशल ने प्रधानमंत्री मोदी समेत भाजपा नेताओं पर भाषणों के…

28 mins ago

राष्ट्रपति ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की

राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की राष्ट्रपति ने…

2 hours ago

लोक सभाचुनाव के दृष्टिगत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनीष गर्ग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक बैठक की…

3 hours ago