पॉलिटिक्स

धूमल की गोल्डन जुबली पर हमीरपुर में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, राजनीतिक गलियारों में चर्चा

जसबीर कुमार। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के वैवाहिक जीवन के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हमीरपुर में हो रहे समारोह राजनीतिक गलियारों में काफी सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि समारोह 23 मई को हमीरपुर के साथ लगते बड़ू कस्बे में निजी होटल में किया जा रहा है और इसके लिए तैयारियां भी जोरों शोरों से चली हुई है। लेकिन समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित तमाम कैबिनेट मंत्री भी पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को शुभकामनाएं देने के लिए पधार रहे हैं। ऐसे में समारोह को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।

वहीं कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के अलावा और कई भाजपा की दिग्गज हस्तियां शामिल होने वाली हैं। गौरतलब है पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भी हमीरपुर मैं दौरे बढ़ गए हैं तो राजनीतिक सुगबुगाहट तेज हो गई है। फिलहाल 23 मई को होने वाले सालगिरह समारोह को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। क्योंकि कुछ महीनों के बाद भी विधानसभा चुनाव हैं ऐसे में साढ़े 4 सालों के बाद एक बार फिर से हमीरपुर राजनीतिक दृष्टि से धुरी बन कर उभरा है।

सही मायनों में पूर्व मुख्यमंत्री धूमल के वैवाहिक जीवन के 50 दी सालगिरह के बहाने एक बार फिर से बीजेपी का गढ़ माना जाने वाला हमीरपुर पर पूरे प्रदेश की नजरें टिक गई हैं।

Manish Koul

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

17 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

17 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

17 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

17 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

19 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

20 hours ago