ICU में भर्ती नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, अस्पताल का कर्मचारी भी शामिल

<p>यूपी के बरेली में आईसीयू में भर्ती नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां 5 दरिंदों ने मिलकर एक नबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों में अस्पताल का एक कर्मचारी भी शामिल था। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।</p>

<p>जानकारी अनुसार 16 साल की लड़की को सांप ने काट लिया था। उसे इलाज के लिए बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की गंभीर हालत के चलते उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इस दौरान अस्पताल के एक कर्मचारी ने 4 अन्य लोगों के साथ मिलकर लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दे डाला।</p>

<p>जरनल बार्ड में शिफ्ट किए जाने के बाद पीड़िता ने घटना के बारे में परिजनों को बताया। गुस्साए परिजनों ने फौरन घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस घटना के संबंध में आईसीयू में भर्ती अन्य मरीजों और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की भी जल्द पहचान कर ली जाएगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

स्मृतियों का ‘एहसास’: प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर हरोली में विशेष कार्यक्रम, RS बाली ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन

  Haroli:  डिप्‍टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…

2 hours ago

1500 मीटर अंडर 17 दौड़ में तन्मय शर्मा और रितिका ने जीतीं स्वर्ण पदक

  Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…

3 hours ago

ढलियारा कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा, एक दिवसीय कैंप आयोजित

  Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…

3 hours ago

चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया चेकअप, 1000 से अधिक लोग पहुंचे

  Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…

3 hours ago

व्यवसायिक शिक्षकों का अल्टीमेटम, एमओयू से कंपनियों को बाहर करें

  Shimla:  प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…

3 hours ago

शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील, लॉ एंड ऑर्डर तोड़ने की इजाज़त नहीं: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

  शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…

3 hours ago