<p>आज दोपहर बाद करीब साढे तीन बजे चंबा के तेलका लचोड़ी सड़क पर नवेही के पास एक कार अनियंत्रित होकर 2 सौ मीटर नाचे गिर गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार कार सड़क से लगभग दो सौ मीटर नीचे पंताह वाली सड़क पर जा गिरी।</p>
<p>कार में दो लोग सवार थे जिनमें चालक रमेश कुमार (40) पुत्र अच्छरू राम गांव तेलका ड़ाकघर मौड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि देहरा कांगड़ा की रहने वाली रितिका (30) की मौके पर ही मौत हो गई। रितिका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालवां में डाक्टर के रूप में कार्यरत थी।</p>
<p>घायल चालक को 108 में डालकर चंबा अस्पताल ले जाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है।</p>
New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…
Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…
Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…
Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने आज हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…
मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्तक रोजाना मात्र 40…
आज का राशिफल दिनांक: 25 सितम्बर 2024 मेष (Aries): आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती…