दुबई में महिला ने ब्वॉयफ्रेंड का किया कत्ल, शव से बिरयानी बनाकर मजदूरों को खिला दी

<p>दुबई की एक महिला ने प्यार में मिले धोखे का बदला लेने के लिए अपने बॉयफ्रेंड की हत्या कर उसके पहले उसके छोटे-छोटे टुकड़े किए फिर बिरयानी बनाकर पास में काम करने वाले मजदूरों को खिला दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक के भाई ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।</p>

<p>जानकारी के अनुसार पुलिस ने जब 30 वर्षीय मोरक्कन महिला से पूछताछ की तो पता चला कि महिला का बॉयफ्रेंड 7 साल से उसके साथ रिलेशन में था लेकिन शादी किसी दूसरी महिला से करने वाला था। इस बात को लेकर दोनों में हुए झगड़े के दौरान महिला ने युवक का कत्ल कर दिया।</p>

<p>पूछताछ के दौरान महिला ने यह भी बताया कि कत्ल छिपाने के लिए उसने ब्वॉयफ्रेंड के शव के छोटे-छोटे टुकड़े कर दिए और इसे कहीं फेंकने के बजाय उसने शव के कुछ टुकड़ों की बिरयानी बना दी और बाकि के बचे मांस को पड़ोसियों के कुत्तों को डाल दिया।</p>

<p>वहीं इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला के भाई को मिक्सी में फंसा हुआ दांत मिला। मिक्सी में दांत मिलने से महिला के भाई को कुछ शक हुआ, जिसके बाद उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद जब पुलिस ने घर में मिले दांत का डीएनए टेस्ट कराया तो पता चला कि यह दांत महिला के एक्स ब्वॉयफ्रेंड का है। आरोपी महिला ने बताया कि उसने घटना को अंजाम देने के बाद अपने एक दोस्त की मदद से पूरे घर की सफाई की थी। फिलहाल आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

4 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

4 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

11 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

11 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

11 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

11 hours ago