कुल्लू में 1 किलो 300 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

<p>मनाली- चंडीगढ़ नेशनल हाइवे-21 पर रविवार को बजौरा चेक पोस्ट के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को 1 किलो 300 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मारविन निवासी गोवा के रूप में हुई है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार पुलिस बजौरा टीसीपी के पास नाके पर थी। इस दौरान आने- जाने वाले वाहनों की चैकिंग की गई जिसमें कुल्लू से दिल्ली जा रही एक वोल्वो बस में चैकिंग के दौरान बस में सवार एक व्यक्ति पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया। इस पर पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली और व्यक्ति के कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम चरस बरामद की गई।</p>

<p>एसपी कुल्लू शालिनी अग्रिहोत्री ने बताया कि चरस के साथ गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मारविन निवासी गोवा के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने चरस तस्कर को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि व्यक्ति इस चरस को कहां से लाया था और कहां ले जा रहा था पुलिस इसकी जांच कर रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिरासत में सोनम वांगचुक का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू, मचा सियासी घमासान, दिल्‍ली सीएम को मिलने से रोका

New Delhi/ Agencies: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और दिल्ली सीमा पर हिरासत में लिये गए…

3 hours ago

iPhone डिलीवरी के बाद कैश देने के बजाय कर दी डिलीवरी बॉय की हत्या

  Allahbad/Agencies: उत्तर प्रदेश की राजधानी में 30 वर्षीय एक डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर…

4 hours ago

Boss बना रहे थे टार्गेट पूरा करने का दवाब, एरिया मैनेजर ने फंदे से लटककर दे दी जान

सुसाइड नोट पर उच्‍चाधिकारियों पर आरोप पत्‍नी की तरफ से दी शिकायत पर मामला दर्ज…

4 hours ago

हिमाचल पुलिस में कांस्‍टेबल नहीं अब कमांडो भर्ती, नवरात्र में लोक सेवा आयोग भर्ती जारी करेगा विज्ञापन

  Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्‍टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…

6 hours ago

हिमाचल पुलिस में कांस्‍टेबल नहीं अब कमांडो भर्ती, नवरात्र में लोक सेवा आयोग जारी करेगा विज्ञापन

  Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्‍टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…

6 hours ago

शिव सेना नेता और अभिनेता गोविंदा को लगी अपनी ही रिवॉल्वर से गोली, अस्पताल में भर्ती

New Delhi: बॉलीवुड एक्टर और शिव सेना लीडर गोविंदा अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में…

7 hours ago