Categories: हिमाचल

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई युवती, लगाया डेढ़ लाख का चूना

जिला हमीरपु के नादौन के तहत एक गांव में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। नादौन थाने में युवती द्वारा दर्ज करवाई शिकायत के अनुसार फेसबुक पर धोखे से उसका अकाऊंट नंबर जानने के बाद उसके खाते से लगभग डेढ़ लाख रुपए निकाल लिए गए। युवती ने बताया कि उसे फेसबुक पर उपहार जीतने की सूचना दी गई, साथ ही उपहार प्राप्त करने के लिए बैंक अकाऊंट नंबर उपलब्ध करवाने को कहा गया।

जब उसने अपना बैंक अकाऊंट नंबर शेयर किया तो कुछ ही घंटों में उसके खाते से डेढ़ लाख की राशि निकाल ली गई। युवती को समझ में आ गया कि वह ठगी का शिकार बन चुकी है और इसके बाद उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया के जरिए ठगी का यह मामला नया नहीं है। इससे पहले भी कई लोग ऐसे ही लुट चुके हैं। हैरत की बात है कि ठगी के इन मामलों में सबसे ज्यादा शिकार पढ़े-लिखे लोग हो रहे हैं। जो जानकारी होते हुए भी प्रलोभन में फंस रहे हैं।

एसपी हमीरपुर ने बताया कि पुलिस युवती की शिकायत पर कार्रवाई कर रही है। संबंधित मामले में विशेषज्ञों की सेवाएं ली जा रही हैं।

Samachar First

Recent Posts

हिरासत में सोनम वांगचुक का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू, मचा सियासी घमासान, दिल्‍ली सीएम को मिलने से रोका

New Delhi/ Agencies: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और दिल्ली सीमा पर हिरासत में लिये गए…

49 mins ago

iPhone डिलीवरी के बाद कैश देने के बजाय कर दी डिलीवरी बॉय की हत्या

Allahbad/Agencies: उत्तर प्रदेश की राजधानी में 30 वर्षीय एक डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर…

1 hour ago

Boss बना रहे थे टार्गेट पूरा करने का दवाब, एरिया मैनेजर ने फंदे से लटककर दे दी जान

सुसाइड नोट पर उच्‍चाधिकारियों पर आरोप पत्‍नी की तरफ से दी शिकायत पर मामला दर्ज…

2 hours ago

हिमाचल पुलिस में कांस्‍टेबल नहीं अब कमांडो भर्ती, नवरात्र में लोक सेवा आयोग भर्ती जारी करेगा विज्ञापन

Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्‍टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…

4 hours ago

हिमाचल पुलिस में कांस्‍टेबल नहीं अब कमांडो भर्ती, नवरात्र में लोक सेवा आयोग जारी करेगा विज्ञापन

Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्‍टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…

4 hours ago

शिव सेना नेता और अभिनेता गोविंदा को लगी अपनी ही रिवॉल्वर से गोली, अस्पताल में भर्ती

New Delhi: बॉलीवुड एक्टर और शिव सेना लीडर गोविंदा अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में…

5 hours ago