ऊना में हमीरपुर की महिला के साथ रेप, महिला थाना में शिकायत दर्ज़

जिला ऊना में हमीरपुर की 27 साल की विवाहिता के साथ एक होटल में दुष्कर्म करने और उसके अश्लील वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी किया और बाद में वह वीडियो महिला के ही रिश्तेदारों को भेज भी दिए। पीड़िता ने इस संबंध में ऊना के महिला थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत सौंपी है। वहीं, पुलिस ने कई धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पंजाब के जालंधर निवासी आरोपी की तलाश सरगर्मी से शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, इंडस्ट्रियल एरिया बद्दी के तहत एक गांव में रह रही हमीरपुर निवासी विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2019 में उसकी दोस्ती जालंधर के विधिपुर निवासी युवक मुनीष कुमार के साथ फेसबुक पर हुई। उसके बाद ये आपस में फोन करते रहे। मुनीष ने एक दिन इसे फोन करके ऊना में बुलाया और किसी होटल में ले जाकर इसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इस दौरान मुनीष कुमार ने पीड़िता के अश्लील वीडियो भी बना डाले। जिनके आधार पर उसने बाद में पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसी दौरान महिला के पति ने एक दिन उसे फोन करते पकड़ लिया और महिला का मोबाइल फोन तोड़ दिया।

महिला के साथ संपर्क न होने के बाद आरोपी मुनीष ने महिला के अश्लील वीडियो उसी के रिश्तेदारों की भेज दिए। महिला ने पुलिस को शिकायत सौंप कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 376, 354सी और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज़ कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संबंध में जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है।

Samachar First

Recent Posts

जयराम ठाकुर देख रहे मुंगेरी लाल के सपने: CM

आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम जयराम…

22 seconds ago

झूठ बोलने के सारे रिकॉर्ड तोड़ रहे जयराम ठाकुर: जगत नेगी

जयराम बताएँ, किस सेब बाग़बानों को भाजपा ने दिया 50 रुपए समर्थन मूल्य : जगत…

5 mins ago

विदेश में नौकरी करने के लिए यहां पर होने जा रहे हैं साक्षात्कार, खबर में पढ़े

प्रदेश की नामी कंपनी इंटेलेक्ट ग्लोबल रिसर्च एंड सॉल्यूशन मोहाली पंजाब द्वारा पुरुषों व महिलाओं…

36 mins ago

मोदी से बड़े हो गए क्या हिमाचल भाजपा के नेता: नंद लाल

मोदी से बड़े हो गए क्या हिमाचल भाजपा के नेता: नंद लाल पुरानी पेंशन पर…

42 mins ago

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

18 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

18 hours ago