ऊना: शराब के ठेके में लगी आग, एक की मौत

<p>ऊना में शुक्रवार देर रात एक शराब का ठेका भयंकर आग की चपेट में आ गया है। हादसे में एक 45 वर्षीय आदमी भी बुरी तरह से झुलस गया है और उसकी मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए व्यक्ति का नाम पवन कुमार पुत्र प्रताप सिंह निवासी ओयल था। मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक व्यक्ति पूरी तरह जल चुका था।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक, पवन कुमार शुक्रवार रात ठेका बन्द कर अंदर ही सो गया। अचानक आग लगने से बू आने लगी और जबतक वह उठता शराब का ठेका पूरी तरह से आग की चपेट में आ गया था। वह बाहर निकलने का प्रयास करने लगा लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि वह उनकी चपेट में आ गया।</p>

<p>पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू व अन्य नेताओं ने द…

2 hours ago

होशियार सिंह से देहरा के अपमान का बदला लेगी जनता : मुख्यमंत्री

देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और…

2 hours ago

हिमाचल के खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में की बढ़ोत्तरी: गोमा

धर्मशाला : हिमाचल के खिलाड़ियों को पंजाब तथा हरियाणा की तर्ज पर प्रोत्साहन राशि प्रदान…

2 hours ago

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

24 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

24 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

24 hours ago