यूनिवर्सिटी में मारपीट मामले में चारों छात्र 3 दिन के रिमांड पर

<p>शिमला के एपीजी विश्वविद्यालय में 26 नवंबर की शाम को मारपीट के मामले में गिरफ्तार 3 आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। सभी आरोपियों को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने ये फैसला सुनाया।</p>

<p>पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबाशिबन ने बताया कि बुधवार शाम गिरफ्तार किये गये लक्की दोरजे, किन जोग थिनले, फांशो चोपल और सोनू को अदालत से 3 दिन का रिमांड मिला है। इनमें सोनू नामक आरोपी चंबा और अन्य तीन भुटान के रहने वाले हैं। ये सभी भी यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे।</p>

<p>गौरतलब है कि एपीजी यूनिवर्सिटी के इन चारों पर मुन्ना नामक छात्र की बेरहमी से पिटाई का आरोप है। मारपीट के बाद छात्र का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे आईसीयू में रखा गया है। पीड़ित छात्र निजी यूनिवर्सिटी में आर्किटैक्ट थर्ड ईयर में पढ़ता है और मूल रूप से अरूणाचल प्रदेश का निवासी है। &nbsp;</p>

<p>पुलिस अधीक्षक के अनुसार चारों अभियुक्तों को भारतीय दंड संहिता की धाराओं 307, 341, 147, 149 और 323 के तहत गिरफ्तार किया गया है। 26 नवंबर की रात डिनर के बाद आरोपियों ने मुन्ना नामक छात्र को बेरहमी से पीट डाला था। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने पीड़ित छात्र के सिर पर हथियार से भी वार किया।</p>

Samachar First

Recent Posts

अहंकार में होशियार की बुद्धि हुई भ्रष्ट, अब देहरा का भाग्योदय निश्चित : सीएम

देहरा: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनेक…

12 hours ago

ब्यास नदी के जल स्तर की हो रही नियमित मॉनिटरिंग: डीसी

धर्मशाला, 05 जुलाई: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि भारी बारिश के चलते ब्यास नदी…

12 hours ago

शिक्षा विभाग में खाली पदों को जल्द भरने के साथ कम संख्या वाले स्कूल होंगे मर्ज: रोहित ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में कम संख्या वाले स्कूलों को शिक्षा विभाग मर्ज करने जा रहा है।…

12 hours ago

लुहरी डैम प्रभावितों के प्रतिनिधिमंडल ने की उपायुक्त शिमला से मुलाकात

शिमला: लुहरी जल विद्युत परियोजना प्रभावितों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त शिमला कार्यलय पहुंचा.…

12 hours ago

शिमला पुलिस ने 15 महीने में किये 1000 ड्रग पैडलर गिरफ्तार

नशे के कारोबारियों की खैर नहीं है, क्योंकि शिमला पुलिस एक के बाद एक नशे…

12 hours ago

सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अब पूरी तरह से दादागिरी पर आ गई है: बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी…

12 hours ago